News India 24x7
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • शरीर को जबरदस्त फायदे देती है साधारण सी दिखने वाली इंडियन खिचड़ी, जानिए आयुर्वेद में इस्तेमाल

शरीर को जबरदस्त फायदे देती है साधारण सी दिखने वाली इंडियन खिचड़ी, जानिए आयुर्वेद में इस्तेमाल

Symbolic Image of Khichadi
inkhbar News
  • Last Updated: May 27, 2025 16:47:56 IST

स्वास्थ्य के बिगड़ते ही सबसे पहले खाने में बदलाव किया जाता है। इंडियन फैमिली की बात करें तो जैसे ही आप बीमार पड़ते तो खाने में खिचड़ी आपकी साथी बन जाती है। कई लोग खिचड़ी को देखते ही मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये मामूली सी दिखने वाली खिचड़ी आपकी बॉडी को कितना फायदा देती हैं। खिचड़ी का फायदा जानकर आप इसको जरूर अपनी डेली डाइट में शामिल कर लेंगे। खुन न्यूट्रीनिस्ट ने इसे आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाला खाना बताया है। चलिए जानते हैं खिचड़ी आपके शरीर को क्या-क्या फायदा देती है।

खिचड़ी को हीलिंग फूड क्यों माना जाता है

न्यूट्रीनिस्ट के मुताबिक, खिचड़ी सिर्फ़ चावल और दाल से बनने वाली एक साधारण रेसिपी नहीं है। आयुर्वेद में इसे सबसे शक्तिशाली हीलिंग फूड में से एक माना जाता है। जब कोई बीमार पड़ता है, हर समय थका हुआ महसूस करता है या उसका पाचन तंत्र कमजोर होता है, तो सबसे पहले उसे खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है। यह गर्म, मुलायम और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन इससे भी बढ़कर यह शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करती है।

वात,पित्त और कफ के लिए फायदेमंद

खिचड़ी लगभग सभी के लिए क्यों फायदेमंद है, इस बारे में बताते हुए न्यूट्रीनिस्ट कहते हैं कि आयुर्वेद में हर शरीर में तीन ऊर्जाएं या दोष होते हैं वात,पित्त और कफ। अगर ये दोष संतुलित नहीं होते, तो हम बीमार पड़ जाते हैं या कम ऊर्जा महसूस करते हैं। खिचड़ी इसलिए ख़ास है क्योंकि यह तीनों को संतुलित करती है। यह वात को शांत करने के लिए गर्म, पित्त के लिए नरम और कोमल और कफ के लिए हल्का होता है। इसलिए यह लगभग सभी के लिए फायदेमंद है।

बॉडी को डिटॉक्स करने में मददगार  

न्यूट्रीनिस्ट के अनुसार, जब हमारा पेट भारी भोजन नहीं पचा पाते हैं। आयुर्वेद कहता है कि बीमारी के इस दौरान पाचन शक्ति धीमी हो जाती है। खिचड़ी मूंग दाल और चावल से बनाई जाती है, जो पचाने में बहुत आसान होते हैं। यह पेट पर ज्यादा भार नहीं डालती। ज्यादा फायदा पाने के लिए आप खिचड़ी में घी, अदरक, हल्दी और जीरे के साथ बना सकते हैं। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है।

उपचार में मदद, शरीर को ताकत

भले ही खिचड़ी एक साधारण खाना है,लेकिन इसमें शरीर की हर जरूरत पाई जाती है। दाल प्रोटीन देती है, चावल ऊर्जा देता है और घी पाचन और इलाज में मदद करती है। जब कोई बीमारी से उबर रहा होता है या कमजोर महसूस करता है, तो खिचड़ी पेट को नुकसान पहुंचाए बिना ताकत देती है।