News India 24x7
  • होम
  • अध्यात्म
  • Tulsi Vastu Tips: घर पर तुलसी में रखें ये 5 चीजें, बदल कर रख देगी किस्मत

Tulsi Vastu Tips: घर पर तुलसी में रखें ये 5 चीजें, बदल कर रख देगी किस्मत

News India 24x7
inkhbar News
  • Last Updated: June 13, 2025 14:29:10 IST

Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। लोग घर की सुख-शांति के लिए इसकी पूजा करते हैं, जो भाग्य बदलने वाला होता है। पौराणिक कथाओं में तुलसी को माता कहा गया है। भगवान विष्णु भी उन्हें प्रिय कहते हैं। तुलसी की सही ढंग से देख रेख करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं। माता लक्ष्मी ऐसे में घर की सभी आर्थिक परेशानियों को दूर कर देती हैं। आइये जानते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में, जिसे तुलसी में रखने से सुख समृद्धि बनी रहती है।

तुलसी में रखें ये 5 चीजें

वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे में हल्दी रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। एक छोटे से पीतल के बर्तन में पानी भरकर तुलसी के पास रखने से देवी लक्ष्मी घर में वास करती हैं। तुलसी के नीचे गोमती चक्र रखने से बुरी नजर और अनजाना भय दूर होता है। सप्ताह में एक बार तुलसी को कच्चा दूध चढ़ाएं, इससे घर में शुभ ऊर्जा बनी रहती है। तुलसी के पौधे में लाल धागा बांधने से जीवन के संकट दूर होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। वास्तु के अनुसार तुलसी के पास रखी हर चीज को साफ और व्यवस्थित रखें, तभी आपको शुभ फल मिलेंगे। शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और शांति आती है। गुरुवार और रविवार को तुलसी में ये चीजें रखना ज्यादा फायदेमंद होता है।

तुलसी से दूर रखें ये चीजें

वहीं कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिसे अगर हम तुलसी के करीब रख देंगे तो ऐसे में घर की सुख-शांति चली जाएगी और आर्थिक संकट बढ़ने लगेंगे। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे के समीप जूते-चप्पल न रखें। कूड़ा-कचरा को आस-पास न फेंकें। इससे तुलसी माता का अनादर होता है। मां लक्ष्मी के क्रोधित होने से आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। झाड़ू को भी तुलसी के नजदीक नहीं रखना चाहिए। भगवान गणेश को भी तुलसी के करीब नहीं रखा जाता है। कहा जाता है कि माता तुलसी गणेश भगवान से विवाह करना चाहती थी लेकिन गणेश ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। तुलसी इससे क्रोधित हो गईं, उन्होंने गणेश को दो-दो शादियां होने का श्राप दिया था।