• होम
  • देश
  • प्रेमी राज के साथ सामने आई बेवफा सोनम की एक और तस्वीर, बेशर्म हंसी देखकर आगबबूला हुए लोग

प्रेमी राज के साथ सामने आई बेवफा सोनम की एक और तस्वीर, बेशर्म हंसी देखकर आगबबूला हुए लोग

Sonam Raghuvanshi and Raj
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2025 15:37:05 IST

Indore Couple Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में मेघालय पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब आरोपियों का आमना-सामना करा सकती है। इसी बीच सोनम की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ दिख रही है।

कैसी है तस्वीर

सोनम और राज की जो लेटेस्ट तस्वीर है, उसमें वो अपने प्रेमी के साथ बेहद खुश दिख रही। सोनम साड़ी पहन रखी है जबकि राज कुर्ते में है। उसने अपने माथे पर टिका लगा रखा है। इससे अंदाजा लगाया जा है कि दोनों किसी मंदिर में दर्शन करने गए हो। यह तस्वीर कबकी है ये पता नहीं चला है। बता दें कि सोनम अभी सभी आरोपियों के साथ मेघालय पुलिस की कस्टडी में हैं।

कैसे करीब आए राज-सोनम

मेघायल पुलिस के अफसरों का कहना है कि सोनम के चेहरे पर थोड़ा भी अफ़सोस का भाव नहीं है। पुलिस को इस बात के सबूत मिल गए हैं कि सोनम और राज के बीच गहरे संबंध थे। राज भले ही सोनम को दीदी कहता था लेकिन इनके बीच अवैध रिश्ता था। राज के फ़ोन में सोनम का नंबर दीदी नाम से सेव है। पुलिस हैरान है कि दीदी-दीदी कहने के बाद भी राज और सोनम इतने करीब कैसे आ गए?

उज्जैन में राजा का पिंडदान

इधर शुक्रवार को राजा के परिवार ने उज्जैन में उसका पिंडदान किया। इस दौरान सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी भी मौजूद रहा। गोविंद ने सोनम से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। आपको बता दें कि 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी। 21 मई को दोनों हनीमून के लिए निकले। वहां पर सोनम ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या कर दी। मेघायल पुलिस सभी को गिरफ्तार कर चुकी है। पांचों अभी पुलिस रिमांड पर है।