News India 24x7
  • होम
  • मनोरंजन
  • 3 पत्नियों से 4 बच्चे…संजय कपूर की 13,000cr की संपत्ति का कौन होगा वारिस? करिश्मा पहले ही ले चुकीं इतने करोड़

3 पत्नियों से 4 बच्चे…संजय कपूर की 13,000cr की संपत्ति का कौन होगा वारिस? करिश्मा पहले ही ले चुकीं इतने करोड़

karishma kapoor ex husband
inkhbar News
  • Last Updated: June 15, 2025 15:48:53 IST

मुंबई। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक मौत ने सबको हैरान कर दिया। उनका परिवार इस घटना से सदमे में हैं। गुरुवार, 12 जून को बिजनेसमैन संजय कपूर की इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए मौत हो गई थी। हालांकि उनका अंतिम संस्कार भारत में किया जाएगा। संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे, इस वजह से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी लग रही। उनकी मौत के बाद अब उनकी प्रॉपर्टी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

करिश्मा को मिली इतनी एलिमनी

संजय कपूर की 3 पत्नियों से 4 बच्चे हैं। संजय ने पहली शादी 1996 में लंदन में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। साल 2003 में उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की। करिश्मा से उनके दो बच्चों समायरा (2005) और कियान (2011) हैं। 2016 में संजय और करिश्मा का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी प्रिया सचदेव से की। मिड-डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने उन्हें 70 करोड़ रुपए की एलिमनी दी थी। उन्होंने खार स्थित अपना एक आवास भी करिश्मा के नाम कर दिया था। संजय ने अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के लिए 14 करोड़ का बॉन्ड ख़रीदा था , इससे 10 लाख का ब्याज आता है।

प्रिया बनेगी मालकिन

करिश्मा से फाइनल सेटेलमेंट होने के बाद साल 2017 में प्रिया के साथ शादी की। संजय कपूर से शादी करने से पहले प्रिया सचदेव तलाकशुदा थीं। उनकी पहली शादी से एक बेटी है सफीरा। प्रिय से संजय कपूर से एक बेटा अजारियस है। संजय कपूर के कंधों पर अपने तीन बच्चों के साथ-साथ अपनी सौतेली बेटी सफीरा की जिम्मेदारी भी थी। अब संजय कपूर की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव उनकी संपत्ति की मालकिन होंगी। 13 हजार करोड़ के कारोबार की कमान अब प्रिया सचदेव संभालेंगी।

Tags