News India 24x7
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर : अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर : अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल

News India 24x7
inkhbar News
  • Last Updated: June 16, 2025 13:21:27 IST

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस दर्दनाक घटना में अब तक 5 महिला मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। गौर करने वाली बात ये है कि ये फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रही थी। घटना का बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। साथ में शवों को भी कब्जों में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर

जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि बलास्ट के बाद फैक्ट्री का मलबा 300 मीटर दूर तक फैल गया। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन पर लापरवाही और मिलीभगत  

जांच में सामने आया है कि यह पटाखा फैक्ट्री बिना किसी अनुमति के चल रही थी। इसका कोई लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम भी नहीं थी। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर कैसे बिनी किसी की अनुमति की पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। जिसके बाद पांच महिलाओं की मौत हो जाती है। इसकी जिम्मेदारी लेगा कौन ? आसपास के गांवों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में पिछले कई दिनों से अवैध रूप से पटाखों का निर्माण हो रहा था। प्रशासन पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं।