News India 24x7
  • होम
  • देश
  • पुरुषों का वर्चस्व टूटा! 115 साल में पहली बार कोई महिला बनी MI6 की प्रमुख, जानें कौन हैं ब्लेज मेट्रेवेली

पुरुषों का वर्चस्व टूटा! 115 साल में पहली बार कोई महिला बनी MI6 की प्रमुख, जानें कौन हैं ब्लेज मेट्रेवेली

Blaise Metreveli
inkhbar News
  • Last Updated: June 16, 2025 13:36:06 IST

नई दिल्ली। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी-MI6 के 115 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला को चीफ नियुक्त किया गया है। इंटेलिजेंस ऑफिसर ब्लेज मेट्रेवेली एमआई-सिक्स की 18वीं प्रमुख बनाई गईं हैं। मेट्रेवेली 2025 के अंत में सर रिचर्ड मूर का स्थान लेंगी। वह 1999 में MI6 में शामिल हुई थीं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के ऑफिस ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ ने एक बयान जारी कर मेट्रेवेली के नियुक्ति की जानकारी दी है।

PM ऑफिस ने क्या कहा

पीएम स्टार्मर के दफ्तर ने अपने बयान में कहा, ‘ब्लेज़ मेट्रेवेली की ऐतिहासिक नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है जब हमारी खुफिया सेवाओं का काम पहले से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। यूनाइटेड किंगडम इस वक्त अभूतपूर्व पैमाने पर खतरों का सामना कर रहा है, फिर चाहे वो हमलावर हों जो हमारे जलक्षेत्र में अपने जासूसी जहाज भेज रहे हैं या फिर वो हैकर्स जिनकी साइबर साजिशें हमारी सार्वजनिक सेवाओं को बाधित करने की कोशिश में हैं।

कौन हैं ब्लेज़ मेट्रेवेली

ब्लेज मेट्रेवेली इस वक्त MI6 में डायरेक्टर जनरल टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के पद पर हैं। इससे पहले वो MI5 में निदेशक की भूमिका में भी रहीं हैं। मेट्रेवेली ने 1999 में एक केस अधिकारी के तौर पर एमआई-6 ज्वॉइन किया था। उन्होंने अभी तक की अपनी सर्विस में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। मेट्रेवेली ने कैम्ब्रिज के पेम्ब्रोक कॉलेज में मानव विज्ञान की पढ़ाई की है।

MI6 के बारे में जानिए

MI6 दुनिया की सबसे पुरानी खुफिया एजेंसियों में से एक है। यह यूनाइटेड किंगडम के लिए विदेशी खुफिया सेवा का काम करती है। इसकी स्थापना 1909 में हुई थी और साल 1920 में इसका नाम MI6 किया गया था।