News India 24x7
  • होम
  • नोएडा
  • 1 लाख के इनामी ने नोएडा STF पर तानी पिस्टल, एनकाउंटर में ढेर, 40 से ज्यादा वारदातों को दे चुका अंजाम  

1 लाख के इनामी ने नोएडा STF पर तानी पिस्टल, एनकाउंटर में ढेर, 40 से ज्यादा वारदातों को दे चुका अंजाम  

News India 24x7
inkhbar News
  • Last Updated: June 21, 2025 11:21:28 IST

Noida News : यूपी में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। योगी आदित्यनाथ के अपराध मुक्त प्रदेश को बनाने की मुहिम में पिछले आठ साल में कई कुख्यातों को पकड़कर मौत के घाट उतारा गया है। ऐसे एसटीएफ की नोएडा यूनिट की शुक्रवार रात बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में कुख्यात डकैत मारा गया है। डकैत पर 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डकैत की पहचान विनोद गडरिया के रूप में हुई है।

हत्या, लूट और डकैती शामिल

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात बुलंदशहर के जहांगीराबाद में नोएडा एसटीएफ की एक लाख के इनामी विनोद गडरिया से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान विनोद ने भागने के लिए STF पर बंदूक तान दी। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें डकैत विनोद ढेर हो गया है। मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश विनोद गड़ेरिया को मार गिराया। विनोद पर हत्या, लूट और डकैती के 40 से अधिक मामले दर्ज थे। वह 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और मुजफ्फरनगर जिला कोर्ट से 2012 में सात साल की सजा पा चुका था।

 पांच जिलों की पुलिस उसकी तलाश में

मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बुलंदशहर समेत पांच जिलों की पुलिस उसकी तलाश में थी। नोएडा बॉर्डर से पीछा शुरू होने के बाद बुलंदशहर में यह कार्रवाई हुई। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इस मुठभेड़ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।