News India 24x7
  • होम
  • बिहार
  • बिहार में भतीजे को लेकर फरार हुई चाची, तमाशा देखता रहा पति प्रेमी ने भर दी मांग

बिहार में भतीजे को लेकर फरार हुई चाची, तमाशा देखता रहा पति प्रेमी ने भर दी मांग

bihar news
inkhbar News
  • Last Updated: June 21, 2025 16:19:59 IST

पटना। बिहार के जमुई से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां भतीजे को लेकर चाची भाग गई और अब शादी भी कर ली है। दोनों की प्रेम कहानी इलाके में चर्चा में है। घटना जमुई के सिकरहीया का है। यहां की रहने वाली महिला ने पति के सामने ही प्रेमी से मांग भरा लिया।

जानिए पूरा मामला

आयुषी नाम की महिला की शादी 2021 में विशाल दुबे से हुई थी। दोनों की 4 साल की बेटी भी है। शादी के 2 साल बाद आयुषी की जान पहचान पड़ोस के ही सचिन नाम के लड़के स हुई। सोशल मीडिया पर दोनों मिले और बातचीत होने लगी। रिश्ता धीरे-धीरे में बदल गया। दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे थे। 15 जून को आयुषी अपने पति और बच्ची को छोड़कर प्रेमी सचिन के साथ भाग गई।

ग्रामीणों ने करा दी शादी

विशाल दुबे ने इस घटना के बारे में टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों गाँव आ गए। पास के ही शिव मंदिर में पहले पति के सामने ग्रामीणों ने उनकी शादी करा दी। शादी के बाद सचिन ने कहा कि वह आयुषी से बहुत प्यार करता है। उसे बहुत खुश रखेगा। हमारे प्यार को अब नाम मिल गया है। जिंदगी भर उसको खुश रखूँगा।

बच्ची को भी रखने से किया इंकार

इधर पत्नी ने पहले पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का केस कराया है। उसका कहना है कि पति और बच्ची से उसका कोई लेना देना नहीं है। पति विशाल दुबे का कहना है कि मेरी पत्नी अगर सचिन के साथ खुश है, तो उसकी ख़ुशी भी उसी में है। दो साल से उससे मिलती जुलती थी। अब मैं जिम्मेदारी से मुक्त हो गया हूं।

Tags

bihar news