News India 24x7
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • गाजियाबाद में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अरुण सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गाजियाबाद में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अरुण सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

News India 24x7
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2025 14:13:55 IST

Ghaziabad News : कविनगर रामलीला ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए हमले को याद करते हुए उन्होंने कांग्रेस की तत्कालीन सरकार की नीतियों और कार्यशैली की कड़ी आलोचना की।

सबको केवल सत्ता की लालच

25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल की घोषणा को भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय बताते हुए अरुण सिंह ने कहा, “कांग्रेस ने अपनी सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचलने का काम किया। आपातकाल के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई, नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया।” उन्होंने आगे कहा कि यह वह दौर था जब देश को जेलखाने में तब्दील कर दिया गया था, और यह सब केवल सत्ता की लालच में किया गया।

इंदिरा गांधी की कुर्सी को बचाना जरूरी

अरुण सिंह ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि आपातकाल का असली मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी की कुर्सी को बचाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी उसी मानसिकता के साथ काम करती है और लोकतंत्र की दुहाई देने वालों को पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए। “जो लोग आज संविधान और लोकतंत्र की बात करते हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि उनकी पार्टी ने ही देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को रौंदा था,”