News India 24x7
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • UP Greenfield Expressway : हरे-भरे होंगे यूपी के एक्सप्रेसवे, यूपीडा लगाएगा 35 करोड़ पौधे, जानें क्या है पहल

UP Greenfield Expressway : हरे-भरे होंगे यूपी के एक्सप्रेसवे, यूपीडा लगाएगा 35 करोड़ पौधे, जानें क्या है पहल

News India 24x7
inkhbar News
  • Last Updated: June 29, 2025 13:49:17 IST

लखनऊ : योगी सरकार धूमधाम से वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई मनाने वाली है। वन महोत्सव के साथ ही वर्षा काल-2025 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण महाभियान के नोडल (वन विभाग) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में पौधरोपण के लिए कुल 2,586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा। वहीं यूपीडा द्वारा एक्सप्रेसवे के पास भी 2.50 लाख पौधरोपण किया जाएगा।

2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार

वर्षा काल में 35 करोड़ पौधे के लिए 52.43 करोड़ पौधे तैयार कर लिए गए हैं। पौधरोपण महाभियान के नोडल वन विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से इसकी तैयारी की है।
विभाग                   पौधशाला                                  पौधे
वन                        1901                                 47.27 करोड़
उद्यान                    146                                  1.55 करोड़
रेशम                      55                                   44 लाख
निजी पौधशाला     484                                  3.17 करोड़

यूपीडा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास करेगा सर्वाधिक 1.20 लाख पौधरोपण

पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत नोडल वन विभाग द्वारा सड़क मार्ग के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, एक्सप्रेसवे के किनारे भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई है। यूपीडा पांच एक्सप्रेसवे के समीप 2.50 लाख पौधरोपण कराएगा।

एक्सप्रेसवे लक्ष्य
बुंदेलखंड 1,20,000
पूर्वांचल 60,000
गंगा 40,000
गोरखपुर लिंक 20,000
आगरा-लखनऊ 10,000

 

सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौध लगाए जाएंगे

सीएम योगी के आदेशों के अनुसार 35 करोड़ पौधरोपण के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों की भी बैठक ली थी। वन विभाग की तरफ से सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौध लगाए जाएंगे। वहीं, एक्सप्रेसवे के किनारे यूपीडा को 2.50 लाख पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है। सभी के सहयोग से मिलकर उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की तरफ तेजी से अग्रसर हैं।