News India 24x7
  • होम
  • देश
  • बीजेपी के हिमंत सरमा या कांग्रेस के गौरव गोगोई… असम में CM पद के लिए पहली पंसद कौन, सर्वे में पता चल गया

बीजेपी के हिमंत सरमा या कांग्रेस के गौरव गोगोई… असम में CM पद के लिए पहली पंसद कौन, सर्वे में पता चल गया

Gaurav Gogoi-Himanta Biswa Sarma
inkhbar News
  • Last Updated: July 2, 2025 20:52:44 IST

गुवाहाटी/दिसपुर/नई दिल्ली। असम में अगले साल यानी 2025 में विधानसभा के चुनाव होंगे। इस बीच असेंबली इलेक्शन को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। पिछले 10 साल से राज्य की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार भी सत्ता में वापसी करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी को जीत की हैट्रिक दिलाने की पूरी कोशिश में हैं।

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दांव खेल दिया है। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। जिसके बाद अब चुनावी मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक हो गया है। इस बीच ‘वोट वाइब’ ने असम के सीएम को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे में जो आंकड़े निकलकर आए हैं, वो काफी ज्यादा चौंकाने वाले हैं।

CM फेस को लेकर कांटे की टक्कर

सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री के पद को लेकर मौजूदा सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच कांटे की टक्कर है। सर्वे में जहां 46% लोग हिमंत बिस्वा सरमा को फिर से सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, वहीं करीब 45% लोग गौरव गोगोई को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी

इस सर्वे में 50 फीसदी लोग मौजूदा सरकार से संतुष्ट नहीं हैं। वहीं 36% बहुत ज्यादा नाराज हैं और 14% थोड़े नाराज बताए जा रहे हैं। लेकिन सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि असम के विकास के लिए कौन सी पार्टी ज्यादा बेहतर है, तो करीब 50% लोगों ने भाजपा को चुना है, वहीं 40% ने कांग्रेस का नाम लिया है।

मौजूदा विधायक से नाराज हैं लोग

वोट वाइब सर्वे का सबसे दिलचस्प हिस्सा विधायकों को लेकर है। सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या वो अपने मौजूदा विधायक को बदलना चाहते हैं, इस पर 75 फीसदी लोगों ने कहा हां, वहीं इनमें से 40 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनकी नाराजगी सिर्फ विधायक से है, पार्टी से नहीं।

यह भी पढ़ें-

सोनिया-राहुल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! नेशनल हेराल्ड केस में ED ने कर दिया बड़ा दावा