नई दिल्ली। गुजरात में चुनावी तैयारी करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस संग गठबंधन पर बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने कि अब उनका कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। इंडिया अलायंस लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था। हालांकि इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अगले लोकसभा(2029) में बहुत टाइम है। ऐसा कहकर उन्होंने भविष्य की संभावनाओं को भी बरक़रार रखा है।
गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। गुजरात में 2027 में सरकार बनाने का दावा करते हुए केजरीवाल ने यह भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी का अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर कोई गठबंधन होता तो वे विसावदर में क्यों लड़ते? वे हमें यहां हराने आए थे। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के वोट काटने के लिए कांग्रेस को भेजा था।
केजरीवाल आगे कहते हैं कि कांग्रेस ने ठीक से काम नहीं किया। कांग्रेस के लोगों को बीजेपी ने खूब डांटा। इंडिया गठबंधन के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि वह गठबंधन लोकसभा के लिए था। अब हमारी तरफ से कुछ नहीं है। अगले लोकसभा चुनाव को लेकर वो गोलमाल जवाब देते हुए दिखे। जब उनसे सवाल किया गया कि 2029 में वो कांग्रेस से गठबंधन करेंगे तो हँसते हुए बोले- 2029 अभी बहुत दूर है दोस्त।
Ramayana First Glimpse: रामायण की पहली झलक देखकर खड़े हुए रौंगटे, सांसे रोकने वाले दृश्य
पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टा-ट्विट्टर हैंडल भारत में फिर बैन, 24 घंटे के अंदर सरकार ने पलटा फैसला