Monsoon Update: हिमाचल प्रदेश में बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी हैं। 20 जून को मानसून की दस्तक के बाद से अब तक, हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं ने विकराल रुप ले लिया है। पिछले 11 दिनों 62 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 103 लोग घायल हुए हैं। 84 मवेशियों की मौत भी हो चुकी हैं और कुछ लोग लापता भी हैं।
आपदा का सबसे बड़ा असर शिमला, सिरमोर और मंडी जिले में देखा गया है, जहां 168 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। पूरे राज्य में अब तक 223 मकान तबाह हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश को कुल मिलाकर करीब 283 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 163 करोड़ का जल शक्ति विभाग और 117 करोड़ का निर्माण विभाग को नुकसान हुआ है।
बढ़ते मानसून के कारण सरकार ने कहा बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे, शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई शुरु करनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए 8 जुलाई तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते येलो अलर्ट का ऐलान किया है।
बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिलों का दौरा किया और जनता को मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी चीजों का पैकेज देगी। प्रभावित लोगों का ध्यान रखा जाएगा। चंबा, कांगड़ा और शिमला जैसे कई जिलों में 3 जुलाई को बाढ़ की आशंका जताई जा रही हैं और विशेष चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील कि है कि वे पहाड़ी इलाकों और नदी-नालों के पास जाने से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Ramayana First Glimpse: रामायण की पहली झलक देखकर खड़े हुए रौंगटे, सांसे रोकने वाले दृश्य