नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर सोहराब जेल से फरलो मिलने के बाद फरार हो गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से दिल्ली पुलिस को यूपी एसटीएफ को कैदी के बारे में जानकारी दी गई है। इसके बाद एजेंसियां उसे ढूंढने के जुट गई है।
गैंगस्टर सोहराब को फरलो दी गई थी। दो दिन पहले उसे तिहाड़ आकर सरेंडर करना था। अब तक वह तिहाड़ नहीं पहुंचा है। इसके बाद तिहाड़ जेल ने संबंधित एजेंसियों को सोहराब नाम के कैदी के गायब होने की सूचना दी। एजेंसियां अब उसकी तलाश कर रही। तिहाड़ में बंद कैदी आपातकालीन कारण फरलो लेते हैं। इसके बाद इन्हें घर जाने की आजादी मिल जाती है। कैदी को तय समयावधि में आकर सरेंडर करना होता है।
मालूम हो कि फरलो जेल में बंद कैदी के लिए एक अस्थाई रिहाई या छुट्टी की तरह होती है। इसके तहत कैदी को कुछ समय के लिए जेल से बाहर जाने की अनुमति मिल जाती है। छुट्टी कैदी को परिवार से मिलने, किसी व्यक्तिगत कार्य जैस शादी या फिर कोई अन्य महत्वपूर्ण पारिवारिक घटनाओं में शामिल होने के लिए मिलती है। भारत में फरलो की अवधि सामान्यतः 7 से 14 दिनों के बीच होती है। गंभीर अपराधों जैसे कि आंतकवाद या फिर संगठित अपराध में शामिल कैदियों को फरलो मिलना मुश्किल रहता है।
खट्टर, शिवराज और प्रधान… भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 6 नाम, जानें किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत
आखिर दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर क्यों आना पड़ा था भारत?