Boeing Plane: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में 243 लोगों के मारे जाने की बातें कही जा रही है। एयर इंडिया जो विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी बैठे हुए थे। उनका निधन हो गया है। इस हादसे के बाद बोइंग कंपनी की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे। दुनिया के सबसे बड़े विमान निर्माताओं में से एक बोइंग अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी है। यह कंपनी हवाई जहाज, रॉकेट और मिसाइलें बनाकर बेचती है। लेकिन इतनी बड़ी कंपनी होने के बाद भी कई बड़ी विमान दुर्घटनाएं हुई हैं। आइये जानते हैं बोईंग विमानों के क्रैश होने का पिछले कुछ सालों का विवरण-
इंसान के लिए काल बना बोइंग विमान
- एयर इंडिया फ्लाइट 171 (Boeing 787‑8 Dreamliner)
तारीख: 12 जून 2025
स्थान: अहमदाबाद, भारत
घटना: लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान के थोड़ी देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
लोग: 242 लोग सवार थे; कई घायल, हालात गंभीर।
- Jeju Air (Boeing 737‑800)
तारीख: 29 दिसंबर 2024
स्थान: दक्षिण कोरिया
घटना: लैंडिंग के समय विमान क्रैश हुआ।
लोग: 181 में से 179 की मौत हुई।
- Alaska Airlines फ्लाइट 1282 (Boeing 737 MAX 9)
तारीख: 5 जनवरी 2024
स्थान: पोर्टलैंड, अमेरिका
घटना: उड़ान के दौरान दरवाज़े का हिस्सा टूटकर उड़ गया, विमान वापस लौट आया।
लोग: कोई मौत नहीं, 3 लोग मामूली घायल।
- China Eastern फ्लाइट 5735 (Boeing 737‑800)
तारीख: 21 मार्च 2022
स्थान: चीन
घटना: विमान अचानक नीचे गिर गया और क्रैश हो गया।
लोग: 132 लोगों की मौत हुई।
- Lion Air फ्लाइट 610 (Boeing 737 MAX 8)
तारीख: 29 अक्टूबर 2018
स्थान: इंडोनेशिया
घटना: टेकऑफ़ के 13 मिनट बाद समुद्र में गिरा।
लोग: 189 लोगों की मौत हुई।
- Ethiopian Airlines फ्लाइट 302 (Boeing 737 MAX 8)
तारीख: 10 मार्च 2019
स्थान: इथियोपिया
घटना: उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद क्रैश।
लोग: 157 लोगों की मौत हुई।