पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए कांग्रेस ने 58 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इस लिस्ट में 4 महिलाओं को भी जगह मिली है। एक ऐसे नेता को भी शामिल किया गया है, जिसने एक ही दिन में दो बार पार्टी बदली थी। दिल्ली कांग्रेस के नेता अली मेहंदी 2022 में आप में शामिल हुए थे लेकिन कुछ घंटों के बाद ही उन्होंने फिर से पार्टी बदलते हुए कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था।
इसके अलावा लिस्ट में 31 हजार वोटों से झारखंड विधानसभा चुनाव हारने वाली अंबा प्रसाद भी हैं। जिन 4 महिलाओं को पार्टी ने मौका दिया है, उसमें अंबा प्रसाद के अलावा श्वेता सिंह, ममता देवी और विंग कमांडर अनुमा आचार्य हैं। भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रही अनुमा आचार्य सबसे पहली महिला लॉजिस्टिक ऑफिसर में शामिल थीं। वो राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में नजर आईं थीं।
इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के महासमुंद से विधायक रहे विनोद चंद्राकर का नाम भी हैं। विनोद पर एयर इंडिया की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। महिला कर्मचारी ने दावा किया था कि विधायक चंद्राकर अपने पांच साथियों को लेकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें रायपुर से रांची जाना था लेकिन एक घंटे देरी से आने के कारण फ्लाइट जा चुकी थी। जब विधायक को पता चला तो उन्होंने महिला कर्मचारी को गाली दी। इसके बाद भी कांग्रेस में इनका का बढ़ा अब बिहार में ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को एआईसीसी पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
आप सभी सम्मानित साथियों को बिहार कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक… pic.twitter.com/5TawkRFP35
— Bihar Congress (@INCBihar) June 29, 2025