दिल्ली/NCR

Delhi NCR Earthquake : गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में कांपी धरती, भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकले

Delhi NCR : गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे गाजियाबाद, नोएडा सहित आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, 4.1 भूकंप के ये झटके कई सेकंड तक महसूस किए गए, जिसके चलते लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

तेज झटकों से हीली धरती

जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 9 बजे के आसपास महसूस हुआ। गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों जैसे वसुंधरा, वैशाली, मोहन नगर और राजेंद्र नगर में लोगों ने इमारतों और फर्नीचर के हिलने की बात कही। भूकंप की तीव्रता और केंद्र के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे हल्का से मध्यम स्तर का माना जा रहा है।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और अपार्टमेंट्स से बाहर खुले मैदानों की ओर दौड़े। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

देखिए वीडियो –

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

नोएडा के Spectrum Mall में थाई रेजिडेंट से मारपीट, बेटी को भी जड़े थप्पड़, मुकदमा दर्ज

Noida Crime News : सेक्टर-75 में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में थाई रेजिडेंट से मारपीट का…

30 minutes ago

Swachhta Survey 2025 : नोएडा बना नंबर-1, गाजियाबाद की रैंकिंग में गिरावट, जानें क्यों?

Swachhta Survey 2025 : स्वच्छ भारत मिशन में नोएडा बना नंबर-1, गाजियाबाद की रैंकिंग में…

43 minutes ago

लातों के भूत बातों से नहीं मानते… मुहर्रम और सावन का जिक्र कर योगी आदित्यनाथ ने किस पर साधा निशाना ?

मुख्यमंत्री ने भारतीय परंपरा में जनजातीय समाज की भूमिका पर भी प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि…

1 hour ago

अक्षय कुमार का बड़ा फैसला : 700 स्टंट आर्टिस्ट्स का कराया इंश्योरेंस, 25 लाख तक की सुरक्षा कवरेज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बार फिर अपने नेक फैसले से सबका दिल जीत…

1 hour ago

ग्रेटर नोएडा में बनेगा शानदार आशियाना! CRC ग्रुप ने लॉन्च किया 1500 करोड़ का लग्जरी प्रोजेक्ट

रियल एस्टेट की दुनिया से एक बड़ी खबर आई है। CRC ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा…

2 hours ago