Delhi News : राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में जून के दूसरे सप्ताह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है। तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए अब राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 19 से 25 जून के बीच बारिश की संभावना है, जो इस साल मानसून के सामान्य से 10 दिन जल्दी आने का संकेत है।

परेशानी और भी बढ़ गई

इस समय दिल्ली में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच रहा है, जबकि जून महीने में औसत तापमान 34 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। सुबह-शाम हल्की ठंडी हवा का एहसास होता है, लेकिन दोपहर की तेज धूप लोगों को घरों के भीतर रहने पर मजबूर कर रही है। उच्च आर्द्रता के कारण परेशानी और भी बढ़ जाती है।

आने वाले दिनों बारिश की संभावना

जून में दिल्ली में मानसून की शुरुआत होती है और तापमान 27.6 से 38.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस दौरान दिन में लगभग 14 घंटे धूप रहती है, जिसके बीच-बीच में कभी-कभार बारिश की संभावना होती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी इसी समय बारिश शुरू हो सकती है।

दिल्ली में मानसून पूरी तरह सक्रिय

मुंबई की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। समुद्री तटीय क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद यहां भी बादल मंडरा रहे हैं लेकिन बारिश का इंतजार लंबा हो रहा है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी दिख रही है। जुलाई में दिल्ली में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहता है और तापमान 26.6 से 33.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो गर्मी से काफी राहत प्रदान करता है। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश की संभावना रहती है।

क्या करें क्या न करें

फिलहाल देश के बड़े हिस्से में मौसम अपना खेल दिखा रहा है। कहीं बादल छाए हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही, कहीं हल्की फुहारों के बाद उमस ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के रंग के कपड़े पहनें। जल्द ही मानसून की बारिश से इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।