दिल्ली/NCR

तिहाड़ से फरलो मिलने के बाद फरार हो गया गैंगस्टर सोहराब, एजेंसियों की हालत ख़राब

नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का गैंगस्टर सोहराब जेल से फरलो मिलने के बाद फरार हो गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से दिल्ली पुलिस को यूपी एसटीएफ को कैदी के बारे में जानकारी दी गई है। इसके बाद एजेंसियां उसे ढूंढने के जुट गई है।

कहां फरार हुआ सोहराब

गैंगस्टर सोहराब को फरलो दी गई थी। दो दिन पहले उसे तिहाड़ आकर सरेंडर करना था। अब तक वह तिहाड़ नहीं पहुंचा है। इसके बाद तिहाड़ जेल ने संबंधित एजेंसियों को सोहराब नाम के कैदी के गायब होने की सूचना दी। एजेंसियां अब उसकी तलाश कर रही। तिहाड़ में बंद कैदी आपातकालीन कारण फरलो लेते हैं। इसके बाद इन्हें घर जाने की आजादी मिल जाती है। कैदी को तय समयावधि में आकर सरेंडर करना होता है।

क्या होता है फरलो

मालूम हो कि फरलो जेल में बंद कैदी के लिए एक अस्थाई रिहाई या छुट्टी की तरह होती है। इसके तहत कैदी को कुछ समय के लिए जेल से बाहर जाने की अनुमति मिल जाती है। छुट्टी कैदी को परिवार से मिलने, किसी व्यक्तिगत कार्य जैस शादी या फिर कोई अन्य महत्वपूर्ण पारिवारिक घटनाओं में शामिल होने के लिए मिलती है। भारत में फरलो की अवधि सामान्यतः 7 से 14 दिनों के बीच होती है। गंभीर अपराधों जैसे कि आंतकवाद या फिर संगठित अपराध में शामिल कैदियों को फरलो मिलना मुश्किल रहता है।

 

खट्टर, शिवराज और प्रधान… भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 6 नाम, जानें किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत

आखिर दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर क्यों आना पड़ा था भारत?

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

योगी आदित्यनाथ के नाम पर निकली स्पेशल कांवड़ यात्रा, श्रद्धालु बोले बुलडोजर बाबा…

सावन का महीना आते ही शिव भक्तों हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में चढ़ाने…

4 minutes ago

7204 करोड़ रुपये का सौगात और इन देशों से तुलना…बिहार के मोतिहारी में PM मोदी ने क्या-क्या कहा ?

विपक्ष पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के 10 वर्षों में…

7 minutes ago

Char Dham Yatra : पवित्रता, आस्था और मोक्ष की ओर कदम, जाने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

भारत में चार धाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) को सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ यात्रा…

35 minutes ago

बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, ED के मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों को बताया राजनीतिक उत्पीड़न

ईडी की यह मनी लॉन्ड्रिंग जांच गुड़गांव पुलिस द्वारा 2018 में दर्ज एक एफआईआर पर…

59 minutes ago

PM मोदी ने दिखाई चार अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी, पूर्वांचल को मिला सस्ती और तेज यात्रा का तोहफा..

नरेंद्र मोदी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया जोआरामदायक यात्रा का अनुभव देंगी,…

1 hour ago

ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर ने पीया ALL OUT, इस वजह से मौत का रास्ता चुना

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा बीटा 2 थाना क्षेत्र में रहने वाले डीलर फरमान…

1 hour ago