Mouth Ulcers: मुंह में छाले होने से काफी दिक्कत होती है। वैसे तो यह कभी भी निकल आते हैं लेकिन कुछ लोगों को यह बार-बार होने लगती है। मुंह में ज्यादातर छाले हार्मोनल चेंज के कारण होता है। यह गाल के अंदर, होठों के किनारे या जीभ पर निकल आते हैं। इसकी वजह से खाने-पीने और बोलने में जलन-दर्द पैदा होता है। आइये जानते हैं मुंह में बार-बार छाले को आने से कैसे रोके?

नारियल पानी दिलाएगा राहत

अगर मुंह के छाले होने पर आपको सख्त खाना खाने में परेशानी होती है, तो नारियल पानी एक अच्छा विकल्प है। एक गिलास ताजा नारियल पानी लें, उसमें 1/4 हल्दी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और दिन में 3 बार पिएं। अगर आप इसे एक बार में नहीं पी सकते हैं, तो इसे छोटे-छोटे घूंट लेकर पीते रहें।

हल्दी से गरारे करें

आधा गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस गुनगुने पानी से दिन में दो बार गरारे करने से मुंह के छालों से राहत मिलती है।

नारियल पानी क्यों फायदेमंद है?

ठंडा और प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर। शरीर की गर्मी को कम करता है। मुंह के छालों को शांत करता है। हाइड्रेशन बनाए रखता है, जिससे छालों को जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है।

हल्दी क्यों कारगर है?

प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी सूजन को कम करता है। घावों को जल्दी भरने में मदद करता है।