morning healthy foods
Health Tips: सुबह के समय खाली पेट कई चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है तो वहीं कई नुकसान पहुंचाने वाला। हमारी अच्छी सेहत का राज है सही खानपान। सही तरीकों से खानपान करने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है, साथ में बीमारियों से लड़ने के लिए ताकत भी। आइए जानते हैं कुछ चीजों के बारे में जिसे खाली पेट लेने से हेल्थ अच्छा रहेगा और छोटी-मोटी बीमारियों के लिए हमें दवा लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
सुबह-सुबह खाली पेट 4-5 भीगे हुए बादाम खाने से हमारा दिमाग तेज होता है। इसमें मौजूद विटामिन E और हेल्दी फैट शरीर में ताकत भर देता है। यह दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है। अगर इसे रोजाना खाते हैं तो इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है।
सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाया कीजिए। ऐसा करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ोतरी होगी। तुलसी के अंदर सर्दी, खांसी और संक्रमण से बचाने वाले गुण मौजूद होते हैं। तुलसी पाचन तंत्र को भी ठीक रखती है। सांस संबंधी समस्याओं में राहत देने का काम करेगी।
विटामिन सी से भरपूर आंवला इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। सुबह खाली पेट आंवला खाने या इसका जूस बनाकर पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। यह बालों और त्वचा के लिए अच्छा रहता है। इसका नियमित सेवन करने कई तरह की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
पेट को साफ रखना है तो सुबह-सुबह नींबू पानी पीकर देखिए। यह आपके पूरे शरीर को डिटॉक्स करके मेटाबॉलिज्म बढ़ाएगा। इसका आप शहद के साथ भी सेवन कर सकते हैं। वजन कम करने में भी मदद करता है। एसिडिटी की प्रॉब्लम से राहत दिलाता है। त्वचा में भी निखार आता है।
आखिर दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर क्यों आना पड़ा था भारत?
दलाई लामा को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, अमेरिका ने भी भेजा संदेश
Bihar Election : आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)…
Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 1.166 किलोग्राम अफीम के साथ एक…
Lucknow News : उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले…
Ghaziabad News : क्राइम ब्रांच पलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद (Police Commissionerate Ghaziabad) द्वारा अवैध शराब की…
Noida Crime News : सेक्टर-75 में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में थाई रेजिडेंट से मारपीट का…
Swachhta Survey 2025 : स्वच्छ भारत मिशन में नोएडा बना नंबर-1, गाजियाबाद की रैंकिंग में…