News India 24x7
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • रोज मस्कारा लगाने वाले सावधान! आंखें सुंदर होने की जगह जा सकती है रोशनी  

रोज मस्कारा लगाने वाले सावधान! आंखें सुंदर होने की जगह जा सकती है रोशनी  

symbolic
inkhbar News
  • Last Updated: June 2, 2025 12:27:52 IST

New Delhi : आंखें आपके चेहरे की सुंदरता पर चार चांद लगा देती हैं। ये माना जाता है कि सुंदर आंखें आकर्षक होती हैं। इसलिए, आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए आजकल लड़कियां तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। चाहे महिलाएं हो या कम उम्र वाली लड़कियां सभी ने काजल के साथ-साथ मस्कारा भी रोज लगाना शुरू कर दिया है। अगर आप भी ये गलती रोज कर रही हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

जानकारी के मुताबिक, मस्कारा आंखों की लेसेस को मोटा तो कर देता है, जिससे आंखें सुंदर लगने लगती है। लेकिन अगर आप इससे होने वाले नुकसान जान जाएंगे तो आपकी भी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। आइये जानते है मस्कारा लगाने के नुकसान क्या होते हैं। ऐसा करने से आपकी आप अपनी आंखो की रोशनी खो सकते हैं।

आंखे में एलर्जी हो जाना

आंखे हमारे शरीर के सबसे नाजुक अंग में से एक है। रोज मस्कारा लगाने से आंखों में जलन और इचिंग जैसी समस्या को झेलना पड़ता है। मस्कारा में कई तरह के केमिकल्स होते हैं जो आपकी आंखों के लिए खतरनाक होते हैं। कई बार इससे आंखें लाल भी हो जाती है।

News India 24x7

आंखो ड्राई हो जाना

रोज मस्कारा लगाने से आपकी आंखें सुंदर तो हो जाती है पर साथ में ड्राई भी हो सकती हैं। मस्कारा में मौजूद इंग्रीडिएंट्स मीबोमियन ग्रंथियों को ब्लॉक कर देते हैं। अगर आपको ड्राई आईज की परेशानी होना शुरू हो गई है तो आप सबसे पहले मस्कारा लगाना छोड़ दें। ऐसा करने सा भी ठीक नहीं हो रही हैं तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर को जाकर दिखाएं।

News India 24x7

गायब हो सकती हैं आपकी पलकें

मस्कारा लगाने से आपकी पलकें घनी दिखती हैं। लगातार ऐसा करने से आपकी नेचुरल पलकें भी झड़ सकती हैं। ऐसा होने से पहले सावधान होने आपके लिए फायदेमंद होगा। इसलिए आप मस्कारा लगाने से जितना हो सके उतना बचें।

News India 24x7

जा सकती है आंखो की रोशनी

केमिकल्स होना के कारण मस्कारा आपकी आंखों में इन्फेक्शन भी पैदा कर सकता है। जिन महिलाओं ने मस्कारा को अपने डेली लाइफ का हिस्सा बना लिया है वो समय रहते इस आदत को कम कर लें। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है और देखने में भी दिक्कत आने लगती है।

News India 24x7

मस्कारा का इस्तेमाल करने वाले इन बातों को ध्यान दें

 -रोज मस्कारा लगाना छोड़ दे।
-किसा अच्छे ब्रेड के ही मस्कारे का इस्तेमाल करें।
-अपने मस्कारा को किसी को भी इस्तेमाल करने न दें।
-आंखों में इचिंग होते ही उस मस्कारा को लगाना छोड़ दें।
-मस्कारा लगाने के कुछ घंटों के बाद आप आपनी आंखों को धोते रहे।