Noida News : विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस (World Population Control Day) के अवसर पर जनसंख्या विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भारत की तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या अब 140 करोड़ के पार पहुंच गई है, जो देश के संसाधनों और विकास पर गंभीर दबाव डाल रही है। हालांकि, जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार कई योजनाओं को लेकर आ रही है। लेकिन भारत की बात करें तो जनसंख्या बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी योजनाएं है जो सरकार लेकर आई है। वहीं, गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं के शरीर पर क्या असर डालती हैं।
जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम, मिशन परिवार विकास, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भनिरोधकों का वितरण, जागरूकता अभियान जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं और योजनाएं शुरू की गई हैं, लेकिन इन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचने में बड़ी कमी देखी जा रही है। यह स्थिति जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में सरकारी प्रयासों की प्रभावशीलता को कम कर रही है।
सरकार की तरफ से विशेष चीजें आपके लिए मुफ्त
गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मीरा पाठक ने न्यूज इंडिया को बताया कि इस संबंध में बताया कि सरकार की तरफ से कई गर्भनिरोधक साधन मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स, कॉन्डम, और विभिन्न प्रकार की गर्भनिरोधक गोलियां शामिल हैं। डॉक्टर पाठक ने जोर देकर कहा कि इन साधनों का सही उपयोग करके लोग जनसंख्या नियंत्रण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि मीडिया, शिक्षा संस्थानों, और सामुदायिक संगठनों को मिलकर इस दिशा में व्यापक अभियान चलाना चाहिए ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके। लोग इसकी जानकारी खुद तक सीमित न रखें। आगे बढ़कर इसके बारे में बात करें। उन्होंने कहा कि गर्भनिरोधक गोलियां लेने से महिला का स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। लेकिन इन चीजों का इस्तेमाल करने के साथ सावधानी भी बरतनी चाहिए।
राष्ट्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण
विशेषज्ञों का मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए केवल सरकारी प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि जन जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है। जनसंख्या नियंत्रण न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए बल्कि राष्ट्रीय विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने की तत्काल आवश्यकता है।
वीडियो देखें-