Raj Thackeray and Ashish Shelar
मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी बोलने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राज ठाकरे की पार्टी- महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता मराठी न बोल पाने पर लोगों की पिटाई कर रहे हैं। पिछले दिनों एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मुंबई में एक मिठाई दुकानदार की मराठी न बोल पाने पर पिटाई कर दी थी। बताया गया कि दुकानदार उत्तर भारतीय था और वो हिंदी में बात कर रहा था।
हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ जारी हिंसा पर बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने बड़ा बयान दिया है। शेलार ने मराठी न बोल पाने पर लोगों की पिटाई को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता देख रही है कि कैसे कुछ नेता ‘अन्य हिंदुओं की पिटाई का आनंद उठा रहे हैं।
आशीष शेलार ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लोगों से पहले उनका धर्म पूछा गया फिर उन्हें गोली मारी गई। यहां पर भी लोगों से पहले पूछा जा रहा है कि वो मराठी बोल पाते हैं या नहीं, इसके बाद उनपर हमला किया जा रहा है। बीजेपी नेता ने इसे निराशाजनक बताया है।
उधर, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मनसे कार्यकर्ताओं पर भड़क उठे हैं। अठावले ने MNS प्रमुख राज ठाकरे की हालिया टिप्पणियों की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मनसे के कार्यकर्ता दादागिरी कर रहे हैं। पुलिस को इन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अठावले ने आगे कहा कि किसी व्यक्ति को मराठी बोलने के लिए मजबूर करना पूरी तरह से गलत है। लोगों से मारपीट करने वाले मनसे कार्यकर्ताओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं से राज्य में उद्योग बंद हो जाते हैं।
बिहार में आरजेडी की मदद करेगी समाजवादी पार्टी, नीतीश को लेकर भी अखिलेश ने कह दी बड़ी बात
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। जहां…
Chirag Paswan: बिहार में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से जहां राज्य में दहशत…
Nimisha Priya: यमन में निमिषा प्रिया की फांसी की सजा भले ही टल गई हो,लेकिन…
America-Iran: हाल ही में हुए इजरायल-ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु…
Maharashtra News: महाराष्ट् की सियासत में एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो…
Udaipur File : गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक…