News India 24x7
  • होम
  • महाराष्ट्र
  • नहीं एक होंगे ठाकरे ब्रदर्स! उद्धव से गठबंधन की चर्चा के बीच फडणवीस से मिले राज, BMC चुनाव में BJP से मिला सकते हैं हाथ

नहीं एक होंगे ठाकरे ब्रदर्स! उद्धव से गठबंधन की चर्चा के बीच फडणवीस से मिले राज, BMC चुनाव में BJP से मिला सकते हैं हाथ

Raj Thackeray-Devendra Fadnavis
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2025 14:37:04 IST

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में दो नेताओं के बीच हुई बैठक ने सत्ता पक्ष और विपक्ष में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की है।

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात मुख्यमंत्री फडणवीस के शेड्यूल में शामिल नहीं थी। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच अचानक हुई इस मुलाकात ने महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दोनों नेताओं ने बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की है।

अब उद्धव से गठबंधन नहीं करेंगे राज?

राज-फडणवीस की मुलाकात के बाद अब मनसे और शिवसेना (यूबीटी) के बीच गठबंधन की संभावना लगभग खत्म हो गई है। मालूम हो कि पिछले दिनों राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलों ने खूब सुर्खियां थीं। दोनों पार्टियों की ओर से भी गठबंधन के संकेत दिए गए थे, लेकिन अब चर्चा है कि राज ठाकरे ने अपने इरादे बदल लिए हैं।

सितंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव

महाराष्ट्र में तीन महीने बाद यानी सितंबर में निकाय चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले 2024 के आखिर में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में राज और उद्धव की पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। जिसके बाद चर्चा होने लगी कि दोनों नेता निकाय चुनाव में साथ आ सकते हैं।