Amarnath Yatra 2025: पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहे काफिलों की चार बसों में टक्कर हो गई है। रामबन जिले के पास हुए इस हादसे में 36 यात्री घायल हो गए हैं, सभी को जिला अस्पताल रामबन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को दूसरी गाड़ियों से पहलगाम के लिए रवाना कर दिया गया है।
इससे पहले भारी बारिश के बावजूद शनिवार को भगवती नगर बेस कैंप से 6,900 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ। जत्थे में 5196 पुरुष, 1427 महिलाएं, 24 बच्चे, 331 साधु-साध्वी और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। अब तक 30 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
#WATCH | पहलगाम काफिले का आखिरी वाहन नियंत्रण खो बैठा और चंदरकोट लंगर स्थल पर फंसे वाहनों से टकरा गया, जिससे 4 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 36 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत डीएच रामबन में स्थानांतरित कर दिया गया है: डिप्टी कमिश्नर (DEO), रामबन
(वीडियो घटनास्थल से… pic.twitter.com/uUgLK4r8dV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2025
38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा पहलगाम और बालटाल रुट से होगी। इसका समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यह यात्रा 52 दिन चली थी, इसमें 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।