News India 24x7
  • होम
  • देश
  • भारत को लेकर अमेरिका ने दिए शुभ संकेत, ट्रंप का ऐलान-जल्द करूंगा बहुत बड़ी डील

भारत को लेकर अमेरिका ने दिए शुभ संकेत, ट्रंप का ऐलान-जल्द करूंगा बहुत बड़ी डील

donald trump
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2025 09:26:35 IST

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच में जल्द ही बहुत बड़ी ट्रेड डील होने वाली है। इस बात के संकेत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं। ट्रंप ने ये बातें व्हाइट हाउस में आयोजित “बिग ब्यूटीफुल बिल” इवेंट के दौरान कही।

ट्रंप ने क्या कहा

ट्रंप ने मीडिया को बताया कि अमेरिका ने हाल ही में चीन के साथ (व्यापार समझौते) पर हस्ताक्षर किए हैं। हम हर किसी के साथ सौदे नहीं करने जा रहे हैं लेकिन हम कुछ बेहतरीन सौदे कर रहे हैं। हम एक सौदा करने जा रहे हैं, भारत के साथ जो एक बहुत बड़ा सौदा होगा। हम भारत को खोलने जा रहे हैं। आइये जानते हैं ट्रंप ने और क्या-क्या कहा है?

500 अरब डॉलर ले जाएंगे व्यापर

ट्रंप ने कहा कि हर कोई हमसे डील करना चाहता है। हमने कल ही चीन के साथ एक डील साइन की है। हमारे पास कुछ शानदार डील्स हैं। अब भारत के साथ भी एक डील होने वाली है जो कि बहुत बड़ी है। हम हर किसी के साथ डील नहीं करेंगे। हमारा लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को 190 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक करना है। इसके लिए हमने 2030 तक का लक्ष्य रखा है।

चीन-अमेरिका में क्या डील हुई?

हालांकि, ट्रंप ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि वे चीन के साथ क्या डील करने जा रहे हैं। यह डील किस बारे में है? बाद में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यह डील चीन से अमेरिका तक दुर्लभ मृदा की आपूर्ति में तेजी लाने पर केंद्रित है।

 

अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा शुरू, अमित शाह ने उतारी आरती, पुरी में 1 बजे रथ में बैठेंगे भगवान, जुटे लाखों श्रद्धालु