News India 24x7
  • होम
  • देश
  • अमेरिका से भारत को धमकी दे रहा आसिम मुनीर, बोला-हिंदुस्तान को तोड़कर…

अमेरिका से भारत को धमकी दे रहा आसिम मुनीर, बोला-हिंदुस्तान को तोड़कर…

asim munir
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2025 12:18:26 IST

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर इन दिनों अमेरिका में हैं। वो आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित किया। अपने भाषण में मुनीर ने एक बार फिर से एंटी इंडिया जहर उगला।

भारतीय सेना को जवाब

आसिम मुनीर ने चार दिन तक भारत और पाकिस्तान में चले संघर्ष को अपनी जीत बताया। द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक मुनीर ने आपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान 1971 की हार नहीं भूलेगा। समय आने पर वो इसका जवाब भारत को देगा। उसका दावा है कि पाकिस्तानी आर्मी हर लिहाज से भारतीय सेना को जवाब देने में सक्षम है।

अलापा कश्मीर राग

आसिम ने अमेरिका में भी अपना कश्मीर राग अलापा। उसने कहा कि भारत को तोड़कर 1971 की जंग का बदला लिया जाएगा। हमने चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ युद्ध किया। हमने साइबर वॉर भी किया। भारत के 70 फीसदी ग्रिड स्टेश हैक कर लिए। पाकिस्तान के ड्रोन दिल्ली और गुजरात तक पहुंचे थे। मुनीर ने आतंकवाद के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि पाकिस्तान में जेहादी कल्चर के लिए अमेरिका कसूरवार है। ये लोग आगे चलकर कई आतंकी संगठन बन गए।

ईरान का समर्थक है पाकिस्तान

आपको बता दें कि आसिम मुनीर आज दोपहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच करने वाला है। दोनों के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है,जब मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल जंग में हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को बिना शर्त समपर्ण करने को कहा है। वहीं पाकिस्तान ईरान का समर्थन करता है।