देश

हर साजिश नाकाम होगी, बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव… चिराग पासवान का बड़ा ऐलान

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। राज्य में साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस बीच राज्य के दोनों बड़े गठबंधन- NDA और INDIA में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच एनडीए के प्रमुख दल- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो बिहार में चुनाव जरूर लड़ेंगे। उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

छपरा में की बड़ी जनसभा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान चिराग ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी सूबे की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार की हर सीट पर चिराग पासवान खुद खड़ा होगा।

जान की बाजी लगा देंगे

चिराग ने कहा कि वह बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट मिशन की कामयाबी के लिए अपनी जान की बाजी भी लगा देंगे। उन्होंने कहा कि बहुत वक्त से विपक्ष के लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि यह सरकार आरक्षण को खत्म कर देगी, लेकिन आप लोग नोट कर लें जब तक रामविलास पासवान का बेटा चिराग पासवान जिंदा है, तब तक दुनिया की कोई भी ताकत आरक्षण को खत्म नहीं कर पाएगी।

चिराग ने और क्या कहा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख ने ये भी दावा किया कि हमें बार-बार बिहार आने से रोकने का प्रयास होता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर चिराग ने निशाना साधते हुए कहा कि उनको बिहार आने से रोकने की साजिश रची जा रही है, लेकिन चिराग पासवान अब किसी से भी डरेगा नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह चाहते हैं कि वो (चिराग) बिहार ना आएं और हमेशा केंद्र की ही राजनीति करें। लेकिन मैं अब बिहार में ही सक्रिय राजनीति करूंगा।

यह भी पढ़ें-

खट्टर, शिवराज और प्रधान… भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में 6 नाम, जानें किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

15 साल बाद मिलने जा रहा है उत्तर प्रदेश  के इन शिक्षकों को प्रमोशन आए जानिए अन्य डिटेल्स!

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों को खुशखबरी मिलने वाली है।अटकी हुई…

25 minutes ago

नोएडा की हिंदू युवती को भी छांगुर बाबा ने बनाया मुस्लिम, आठ महीने पहले मजिस्ट्रेट को बताई थी करतूत

Changur Baba Case : जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के मामले थम नहीं रहे हैं। नोएडा…

30 minutes ago

सावन का सयोंग, भगवान शिव की आराधना और जल चढ़ाने से मिलता हैं आर्शीवाद

सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और शुभ माना जाता हैं। यह महीना…

1 hour ago

दिल का दौरा क्यों आता है? जानिए 7 बड़ी वजहें और बचाव के आसान तरीके!

आज के समय में दिल का दौरा (Heart Attack) आम हो गया है, इस गंभीर…

1 hour ago

निर्माणाधीन साइटों में पर चोरी की पकड़े जाने पर नोएडा पुलिस पर चला दी गोली, मुठभेड़ में अरेस्ट

 Noida police Encounter : फेस-2 थाना क्षेत्र में आज नोएडा पुलिस (Noida Police) और निर्माणाधीन…

1 hour ago

दिल्ली के स्कूलों को मिल रही बम धमकियों से मचा हड़कंप…

बीते कुछ दिनों से लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।…

2 hours ago