Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी 55 साल के हो गए हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख चेहरा राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर चारों तरफ से बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपनी राजनीतिक बयानबाजी के प्रसिद्ध राहुल फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आइये जानते हैं राहुल के 55 वें जन्मदिन पर उनके फिटनेस सीक्रेट और डाइट के बारे में-
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी डाइट को लेकर बेहद स्ट्रिक्ट हैं। राहुल हमेशा हेल्दी डाइट लेना पसंद करते हैं। ज्यादा मसालेदार खाना उन्हें पसंद नहीं हैं। अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए वो शुगर अवॉयड करते हैं। हालांकि राहुल को आइसक्रीम खाना पसंद हैं और इसे देखकर वो खुद को रोक नहीं पाते हैं।
राहुल ने आगे बताया कि वो कटहल और मटर खाना बिल्कुल पसंद नहीं है। अपनी डाइट में वो नॉन वेज फूड्स जरूर शामिल करते हैं। चिकन-सीफूड, मटन खाकर वो पोषक लेते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स के कारण वो चावल से दूर रहते हैं। ज्यादातर वो रोटी खाना ही पसंद करते हैं। राहुल को चाय-कॉफी पीना पसंद हैं। वो शाम में चाय पीते हैं। फिटनेस के लिए वो रोजएक्सरसाइज करते हैं।