News India 24x7
  • होम
  • देश
  • विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार से पहले भावुक हुए बेटे ऋषभ रूपाणी, बोले-भगवान से प्रार्थना है कि…

विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार से पहले भावुक हुए बेटे ऋषभ रूपाणी, बोले-भगवान से प्रार्थना है कि…

rishabh rupani
inkhbar News
  • Last Updated: June 16, 2025 12:58:49 IST

Vijay Rupani Funeral: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। रोजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका विधिवत अंतिम संस्कार होगा। गुजरात में एक दिन की राजकीय शोक की घोषणा की गई है। विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी इस मौके पर भावुक दिखे।

भगवान से प्रार्थना है कि…

मीडिया से बात करते हुए ऋषभ रूपाणी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी मृतकों को हमारे रूपाणी परिवार की ओर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं। ये ना केवल हमारे परिवार बल्कि 270 परिवारों के लिए दुखद समय है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी आत्माओं को मोक्ष दें। मैं सभी आरोग्य स्टाफ, सिविल डिफेंस, पुलिस बल, RSS कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं। इस समय में जो राहत बचाव कार्य हुए वे सराहनीय हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी लोगों का तहे दिल से उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं।

रूपाणी का लकी नंबर बना अनलकी

आपको बता दें कि विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। उनकी पत्नी पहले से ही लंदन में मौजूद थीं। 68 साल के रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। राजकोट वेस्ट से वो विधायक रहे हैं। रूपाणी शुरुआती दिनों से ही आरएसएस से जुड़े। इमरजेंसी के समय 11 महीने सलाखों के पीछे रहे। उनके निधन पर गुजरात और भाजपा में शोक की लहर है। जिस 1206 नंबर को रूपाणी अपने लिए लकी मानते थे उसी 12-6 तारीख को उनकी मौत हो गई।

परिवार से मिले थे पीएम मोदी

हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार से मुलाकात की थी। उनके परिवार को देखकर पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने अपना सिर झुकाये रखा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर विजय रूपाणी के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि उनके लिए यह कल्पना करना मुश्किल है कि विजय भाई नहीं रहे।