News India 24x7
  • होम
  • नोएडा
  • नोएडा एक्सप्रेसवे के फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में फंसे 6 लोग, पुलिस ने टेक्नीशियन की मदद से निकाला

नोएडा एक्सप्रेसवे के फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में फंसे 6 लोग, पुलिस ने टेक्नीशियन की मदद से निकाला

noida lift case
inkhbar News
  • Last Updated: June 20, 2025 20:15:49 IST

नोएडा/नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 मेट्रो के सामने बने नोएडा एक्सप्रेसवे पर बने फुटवोअर ब्रिज की लिफ्ट में शुक्रवार को 6 लोग फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सेक्टर-142 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद टेक्नीशियन की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

ये लोग फंसे थे

लिफ्ट में फंसे हुए लोगों में, धर्मपाल पुत्र श्री नत्थू सिंह , उम्र -60 वर्ष नि0 ग्राम व थाना बछरायू, जनपद अमरोहा, अरविन्द सिंह पुत्र बुद्ध सिंह, उम्र – 33 वर्ष नि0 ग्राम काजीखेडा, थाना काठ, मुरादाबाद, विकास पुत्र उदल सिंह, उम्र – 35 वर्ष नि0 ग्राम सुहाना, मुरादनगर, गाजियाबाद, बेनाम बादशाह पुत्र श्री रतनलाल, उम्र 31 वर्ष नि0 ग्राम रसूलपुर, थाना खैर, जनपद अलीगढ़, विशाल मलिक पुत्र बनी सिंह मलिक, उम्र- 44 वर्ष नि0 ग्राम जराउनगर, बुलन्दशहर और आकाश पुत्र नरेशपाल, उम्र -20 वर्ष नि0 ग्राम छपरौली, सैक्टर 135, नोएडा शामिल हैं।