noida police
Noida police Encounter : फेस-2 थाना क्षेत्र में आज नोएडा पुलिस (Noida Police) और निर्माणाधीन साइटों में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया है, जबकि तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने इलाके में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस तभी से इनका पता लगाने में जुटी हुई है।
घटना की शुरुआत तब हुई जब थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा एन.एस.ई.जैड तिराहे पर नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक बोलेरो पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी में सवार व्यक्ति रुकने के बजाय वाहन को तेजी से चलाते हुए एन.एस.ई.जैड नाले के किनारे पटरी की तरफ भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की।
पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान बबलू उर्फ अजय पुत्र झड़ी महतो निवासी गांव मचार, थाना आरा जिला भोजपुर (बिहार), वर्तमान पता कुण्डा कॉलोनी, ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा मय 1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। कांबिंग के दौरान बदमाश के 2 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें जाहर पुत्र बाबूलाल निवासी गांव देवरी सरकार, थाना पोवई, जिला पन्ना (म.प्र.), वर्तमान पता भट्टा कॉलोनी, ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 32 वर्ष और इब्राहिम पुत्र मूसा निवासी गांव बूड़ा-बाड़ी, थाना गोलपोखर, जिला उत्तर दीनाजपुर (पश्चिम बंगाल), वर्तमान पता ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 20 वर्ष शामिल हैं।
अभियुक्तों के कब्जे से 22 चोरी के प्रोप जैक सैटरिंग पाइप, घटना में यूज की गई एक बोलेरो पिकअप और 2 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो निर्माणाधीन साइटों में चोरी करते हैं। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और निर्माणाधीन साइटों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों को मिल रही बम धमकियों से मचा हड़कंप…
Bihar Election : आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)…
Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 1.166 किलोग्राम अफीम के साथ एक…
Lucknow News : उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले…
Ghaziabad News : क्राइम ब्रांच पलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद (Police Commissionerate Ghaziabad) द्वारा अवैध शराब की…
Noida Crime News : सेक्टर-75 में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में थाई रेजिडेंट से मारपीट का…
Swachhta Survey 2025 : स्वच्छ भारत मिशन में नोएडा बना नंबर-1, गाजियाबाद की रैंकिंग में…