News India 24x7
  • होम
  • Others
  • स्किन ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है गोंद कतीरा, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

स्किन ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है गोंद कतीरा, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

News India 24x7
inkhbar News
  • Last Updated: May 26, 2025 16:30:05 IST

भीषण गर्मी से बचने के लिए आप में से कई लोग बर्फ और ठंडी चीजों का सहारा लेते होंगे। ऐसे मे हमारे पास कई ऐसे फल हैं जो आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के साथ आपके शरीर को गर्मी से बचाते हैं। उन्हीं में से एक है गोंद कतीरा। गोंद कतीरा इतना फायदेमंद है कि जिसका यूज आयुर्वेद में भी किया जाता है। फेस के लिए गोंद कतीरे का इस्तेमाल काफी जगह होता है। आइये जानते हैं कि गोंद कतीरा कितना लाभदायक होता है आप किस तरह इसका उपयोग करके लाभ ले सकते हैं।

गोंद कतीरे से होने वाले लाभ

  • पाचन सुधारता है – जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है वो गोंद कतीरे को अपनी डेली डाइट में अपना सकते हैं। यह कब्ज को दूर करता है और पेट की गैस भी कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा के लिए अच्छा – स्किन के लिए भी गोंद अच्छी होता है। इसका इस्तेमाल त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
  • बालों के लिए फायदेमंद- आप गोंद कतीरे को हफ्ते में दो दिन अपने बालों पर लगा सकते हैं। यह आपके बालों को मजबूत बनाता है और डैंड्रफ भी कम करता है।
  • शरीर को ठंडक प्रदान करता है – गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है।
    गोंद इम्यूनिटी बढ़ाता है – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • गोंद जोड़ों के दर्द में राहत – हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है।
  • गोंद कतीरे का इस्तेमाल करने से वजन कम होता है। इसको रोज खाने से आपके पेट में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे आपका पेट भरा रहता है।
  • डायबिटीज में भी गोंद कतीरा फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

महिलाओं को होने वाले फायदे :

  • गर्भावस्था में पेट की समस्याओं से राहत देता है।
  • हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
  • दूध पीलाने वाली माताओं के लिए अच्छा भी फायदेमंद है।

सेवन करने का सही तरीका:

गोंद कतीरे का सेवन करने के लिए आपको ये करना चाहिए। रात को पानी में भिगोकर सुबह मिश्री, चीनी या शहद के साथ लेना चाहिए। इसके साथ ही आप गर्मियों में शर्बत बनाकर भी पी सकते हैं।