लिवर हमारी बॉडी का सबसे जरूरी अंग है। अपनी बॉडी को हेल्दी रखने के लिए आपको इसका ध्यान रखना सबसे जरूरी है। लेकिन आजकल बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के गलत तरीके की वजह से कई बार आप अपनी बॉडी से खिलवाड़ करते हैं। लीवर आपके शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म को चलाने के साथ ही फैट को कंट्रोल करने में मदद करता है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं आप अपने लिवर का ख्याल कैसे रख सकते हैं। और समय पर इसे खराब होने से कैसे रोक सकते हैं।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ सल्हा ने सोशल मीडिया पर लिवर को हेल्दी रखने की टिप्स शेयर की है। जिसको आप अपने लिवर को हेल्दी और मेंटेन रखने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नींबू और तरबूज का पानी पीना
नींबू और तरबूज दोनों ही आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। ये सिट्रूलीन से भरपूर होते है। रोज एक बार नींबू की शिकंजी और तरबूज का का जूस पीने से आपकी बॉडी को विटामिन सी मिलता है, जिससे लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। - बेरीज और डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट फ्लेवोनोइड से भरपूर होते हैं, वहीं बेरीज ब्लड सर्कुलेशन में असरदार होती है। इनको अपना आहार में लेने से आपके लिवर को आसानी से फंक्शन करने में मदद मिलती है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए चॉकलेट का सेवन करें। - बादाम और अखरोट
ड्राई फ्रूट में शुमार बादाम और अखरोट आपके शरीर को मजबूत करने में मदद करता है। ये दोनों नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो लीवर में फैट को कम करता है। साथ ही आपके लीवर को ऑक्सीडेटिव से बचाता है। लिवर की मजबूती के लिए आपको रोजाना 3 से 4 बादाम और अखरोट खाने चाहिए। - कीवी और ग्रीक योगर्ट का लाभ
बुखार हो या कमजोरी डॉक्टर हमेशा आपको कीवी खाने के लिए कहते हैं। ये आपके शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व देता है। यह दोनों ही पोटेशियम, विटामिन सी और प्रोबायोटिक्स से भरपूर हैं। ये लीवर को हेल्दी रखने और फैट को भी नियंत्रित करने में फायदेमंद है। - दालचीनी या सेब
डॉक्टर हमेशा आपको सेब खाने को कहते है, क्योंकि ये आपके शरीर को हाई फाइबर पहुंचाता है। दालचीनी आपके लीवर को प्रोटेक्ट करने और लंबे समय तक हेल्दी रखने में काम आता है। इसलिए आपको रोज एक सेब खाना चाहिए साथ ही दालचीनी का भी सेवन करना चाहिए।
ये सभी चीजें आपनी डेली डाइट में शामिल करने से आपके शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। यकीन मानिए इन फूड कॉम्बिनेशन को डाइट में शामिल करने से आपका लीवर एकदम हेल्दी रहेगा। इसी के साथ ही आपको अनहेल्दी खाने को छोड़ना होगा। समय से व्यायाम करना भी जरूरी है। इन सब चीजों को फॉलो करने से बेस्ट असर देखने को मलेगा।