PM Narendra Modi Cyprus Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सायप्रस ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सबसे बड़े सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने साइप्रस सरकार और वहां के लोगों को धन्यवाद कहा।
भारत की संस्कृति का सम्मान
प्रधानमंत्री ने ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है। यह भारत की क्षमताओं और आकांक्षाओं का पुरस्कार है। यह भारत की संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा का सम्मान है। इससे पहले पीएम मोदी का प्रेसिडेंशियल पैलेस में जोरदार स्वागत किया गया। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। अब प्रधानमंत्री G7 में भाग लेने के लिए कनाडा जायेंगे।
साइप्रस जाने वाले तीसरे पीएम मोदी
मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी साइप्रस जा चुके हैं। भारत और साइप्रस के बीच में कूटनीतिक रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं। हालांकि उच्चस्तरीय दौरे बेहद कम हुए। साल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और 2022 में विदेश मंत्री एस जयशंकर साइप्रस दौरे पर गए थे।
मोदी को मिल चुका इन देशों का सर्वोच्च सम्मान-
- ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद-सऊदी अरब
- ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान=अफ़ग़ानिस्तान
- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड-फिलिस्तीन
- रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन-मालदीव
- ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड-UAE
- किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां-बहरीन
- लीजन ऑफ मेरिट-USA
- कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी-फिजी
- इकबाल अवॉर्ड-पलाउ
- द ऑर्डर ऑफ लोगोहू-पापुआ न्यू गिनी
- ऑर्डर ऑफ द नाइल-मिस्र
- लीजन ऑफ ऑनर-फ़्रांस
- ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर-ग्रीस
- ऑर्डर ऑफ द डूक ग्यालपो-भूटान
- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू-रूस
- ऑर्डर ऑफ नाइजर-नाइजीरिया
- डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर-डोमेनिका
- ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस गुयाना-गुयाना
- ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस-बारबाडोस
- ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर-कुवैत