अध्यात्म

Char Dham Yatra : पवित्रता, आस्था और मोक्ष की ओर कदम, जाने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

Char Dham Yatra: भारत में चार धाम यात्रा को सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ यात्रा माना जाता हैं। यह यात्रा उत्तराखंड के चार पवित्र तीर्थ स्थलों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को शामिल करती हैं। इसे ‘छोटा चार धाम’ भी कहा जाता है क्योंकि भारत में एक और बड़ा चार धाम भी हैं जिसमें बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी और रामेश्वरम शामिल हैं।

चार धाम कौन से हैं और उनका महत्व क्या है?

यमुनोत्री- यह यमुना नदी का शुरुआती जगह हैं। यमुना देवी को मृत्यु से रक्षा करने वाली देवी माना जाता हैं। यहां पर श्रद्धालु गर्म कुंड में स्नान करके दर्शन करते हैं।
गंगोत्री- गंगा नदी का शुरुआती स्थान यहीं से माना जाता हैं। गंगोत्री मंदिर में मां गंगा की पूजा होती हैं। और गंगा को पापों का नाश करने वाली नदी भी माना जाता हैं।

केदारनाथ- यह भगवान शिव का एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थल हैं। यहां पहुंचने के लिए 16 से 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती हैं। यह सबसे कठिन हैं लेकिन सबसे अलग अनुभव करने वाला धाम हैं।

बद्रीनाथ- यह भगवान विष्णु का मंदिर हैं। बद्रीनाथ को मोक्ष धाम कहा जाता है। यहा आकर भक्तों की आत्मा को शांति मिलती हैं।

चार धाम यात्रा का धार्मिक महत्व

चार धाम यात्रा को जीवन की चार तत्वों से जोड़ा जाता हैं। यमुनोत्री (मन) शुद्ध विचारों की शुरुआत। गंगोत्री (शरीर) आत्मा की पवित्रता। केदारनाथ (भावना) भक्ति और तपस्या का भाव। बद्रीनाथ (बुद्धि) आत्मज्ञान और मोक्ष की ओर। ऐसा माना जाता हैं कि जो व्यक्ति यह चारों धाम की तीर्थ यात्रा कर लेते हैं, उसे जीवन मरने के चक्र से मुक्ति मिलती हैं और आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

मन को मोह लेते हैं जंगल और पहाड़

यात्रा के दौरान बर्फ से ढकी पहाड़ियां, नदी-झरने, और हरे-भरे जंगल मन को मोह लेते हैं। जगह-जगह पर लंगर, रुकने की व्यवस्था, और मेडिकल सुविधाएं मौजूद होती हैं।यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने रजिस्ट्रेशन जरुरी किया है ताकि सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ेः भगवान शिव को त्रिशूल किसने दिया? जानिए इस दिव्य अस्त्र की कहानी…

कैसे करें चार धाम यात्रा?

सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट या ऐप पर रजिस्ट्रेशन करें। यात्रा के लिए मई से अक्टूबर का समय उपयुक्त होता है हेलिकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध होती है, खासकर बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों के लिए। हर धाम पर धर्मशालाएं, होटल और टेंट की सुविधा रहती है। चार धाम यात्रा केवल शरीर को नहीं, आत्मा को मजबूत बनाती हैं। चाहे आप भगवान में आस्था रखते हों या नहीं, एक बार यह यात्रा करने से आपका नजरिया और जीवन जीने का तरीका जरूर बदल जाएगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

क्या आरजेडी से अलग होंगे तेज प्रताप? प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

Bihar Election : आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)…

23 minutes ago

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी : 27 लाख की अफीम के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 1.166 किलोग्राम अफीम के साथ एक…

38 minutes ago

NAAC रेटिंग की रेस में यूपी : योगी सरकार बनाएगी कॉलेजों को क्वालिटी एजुकेशन का हब

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले…

1 hour ago

NCR में ऑन डिमांड मंगाई 44 लाख की शराब : बिहार ले जाने का था इरादा गाजियाबाद पुलिस ने किया फेल

Ghaziabad News : क्राइम ब्रांच पलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद (Police Commissionerate Ghaziabad) द्वारा अवैध शराब की…

2 hours ago

नोएडा के Spectrum Mall में थाई रेजिडेंट से मारपीट, बेटी को भी जड़े थप्पड़, मुकदमा दर्ज

Noida Crime News : सेक्टर-75 में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में थाई रेजिडेंट से मारपीट का…

2 hours ago

Swachhta Survey 2025 : नोएडा बना नंबर-1, गाजियाबाद की रैंकिंग में गिरावट, जानें क्यों?

Swachhta Survey 2025 : स्वच्छ भारत मिशन में नोएडा बना नंबर-1, गाजियाबाद की रैंकिंग में…

2 hours ago