ai generated image
New Delhi : यह बात तो हम सभी को पता है कि सावन का महीना शिव का महीना कहलाया जाता है, लेकिन ऐसा क्यों? आइए जाने दिलचस्प बातें.. भगवान शिव की भक्ति करने वाले भक्त को यह वात जरूर पता होती है कि सावन के महीना महादेव का सबसे ज्यादा प्रिय होता है। कहते है कि इस महीने में जो भी व्यक्ति सच्चे मन से शिव जी की पूजा करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती है।
माता सती ने अपने पुनर्जन्म में यह प्रण लिया था कि अगले जन्म में वह भगवान शिव की पत्नी का रूप में जन्म लेंगी। इसके लिए उन्होंने अपने शरीर का त्याग कर हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। माना जाता है कि माता पार्वती ने सावन के महीने में तपस्या को पति के रूप में पाने की कठिन तपस्या की। उनकी तपस्या से खुश होकर ही भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
एक धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है और चर्तुदशी को भगवान शिव भी विश्राम के लिए चले जाते है। इसको श्योनत्सव कहा जाता है। इस दौरान भगवान शिव अपने रौद्र अवतार में होते है। इस दौरान वह सबसे ज्यादा खुश और अगर पूजा के दौरान कोई गलती हो जाए तो यह उतने ही ज्यादा क्रोधित हो जाते है। इसके लिए सावन के महीने में रुद्राभिषेक का खास महत्व है जिसके कारण लोग भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद ले सके।
कथाओं के अनुसार, माना जाता है कि समुद्र मंथन दौरान समुद्र में से निकला विष भगवान शिव ने सावन के महीने में ही पिया था। और तो और सावन के महीने में ही पहली बार भगवान शिव पृथ्वी लोक अपने ससुराल हिमालय राज आए थे। माना जाता है कि हर साल सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी लोक आकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते है। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि सावन में ही मर कंडू ऋषि के पुत्र मार्कण्डेय ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव से अमरता वरदान प्राप्त किया था।
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। जहां…
Chirag Paswan: बिहार में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से जहां राज्य में दहशत…
Nimisha Priya: यमन में निमिषा प्रिया की फांसी की सजा भले ही टल गई हो,लेकिन…
America-Iran: हाल ही में हुए इजरायल-ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु…
Maharashtra News: महाराष्ट् की सियासत में एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो…
Udaipur File : गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक…