News India 24x7
  • होम
  • खेल
  • ऑस्ट्रेलिया के हाथ से फिसल रही WTC ट्रॉफी, इतिहास रचने की दहलीज पर चोकर साउथ अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया के हाथ से फिसल रही WTC ट्रॉफी, इतिहास रचने की दहलीज पर चोकर साउथ अफ्रीका

WTC Final
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2025 16:59:36 IST

SA Vs AUS WTC Final: इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे WTC फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम इतिहास रचने के मुहाने पर खड़ी है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका जीत से सिर्फ 20 रन दूर हैं। कंगारूओं द्वारा बनाए गए 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत की दहलीज पर है। इस ट्रॉफी को जीतकर अफ्रीकन टीम दो दशक से चल रहे ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहती है।

कप्तान की कप्तानी पारी

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडेन मार्कराम 125 और डेविड बेडिंघम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान टेम्बा बावुमा 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं। लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में शनिवार को चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने 213/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया। मार्कराम ने 102 और बावुमा ने 65 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।