• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी में मोहर्रम पर पुलिस अलर्ट, 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट हुए राजा भैया के पिता

यूपी में मोहर्रम पर पुलिस अलर्ट, 40 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट हुए राजा भैया के पिता

raja bhaiya father
inkhbar News
  • Last Updated: July 6, 2025 12:34:59 IST

Moharram 2025: दुनिया भर के मुसलमान करबला की जंग को याद करते हुए आज मोहर्रम मना रहे हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस गम और सब्र के त्योहार का आज आखिरी दिन है। देश भर में ताजिया जुलूस निकालते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग मातम मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस इस मौके पर अलर्ट है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कुंडा में पुलिस तैनात

यूपी के कुंडा से विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। 40 घंटे तक सभी को हाउस अरेस्ट करके रखा जाएगा। मोहर्रम खत्म होने के बाद उनकी नजरबंदी हटा दी जाएगी। साल 2016 से हर साल प्रशासन राजा भैया के पिता को हाउस अरेस्ट कर रहा है। राजा भैया के पिता मोहर्रम के दिन भंडारे का आयोजन करना चाहते हैं, प्रशासन सांप्रदायिक सौहार्द का ख्याल रखते हुए उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देता है। कुंडा में 300 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

क्या होता है मोहर्रम

पूरी दुनिया में शिया मुसलमान इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की शहादत की याद में मोहर्रम मनाते हैं। इमाम हुसैन पैगंबर मोहम्मद के नाती थे, जिन्हें कर्बला की लड़ाई में शहीद माना गया था। यह महीना इस्लाम में गंभीरता, शांति और बलिदान के प्रतीक के तौर पर माना जाता है। शिया मुस्लिम इस दिन ताजिया जुलूस निकालते हैं। ताजिया अरबी भाषा के अजा से लिया गया है, जिसका अर्थ शोक या मातम होता है। बांस, कपड़े, शीशे और रंगीन सजावटी वस्तुओं से प्रतीकात्मक ताजिया बनाया जाता है। इसे इमाम हुसैन के प्रति व्यक्त करने के लिए एक श्रद्धांजलि माना जाता है।

 

आखिर दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर क्यों आना पड़ा था भारत?

दलाई लामा को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, अमेरिका ने भी भेजा संदेश

Tags

Moharram