उत्तर प्रदेश

वूमेन सेफ्टी को लेकर यूपी सरकार की क्विक रिस्पांस टीम, कांवड़ यात्रा में तैनात रहेंगी 10 हजार महिला पुलिसकर्मी

Lucknow News : सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन तक लगी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर इस बार खासकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के रूट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 10 हजार से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या मानी जा रही है। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए 66 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी लगभग 15 प्रतिशत है।

हेल्प डेस्क पर तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाल ही में कांवड़ यात्रा की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से करीब 6 करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जो प्रदेश से होते हुए अपनी यात्रा पूरी करेंगे। इसमें 10-12 प्रतिशत यानी 60 से 70 लाख महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सीएम योगी के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए 10 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें 8,541 महिला मुख्य आरक्षी और 1,486 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।

इसके अलावा सीएम योगी के निर्देश पर इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल मौजूदगी सुनिश्चित की गयी है, जो न केवल सहायता देंगी बल्कि संवेदनशील मामलों में परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी। योगी सरकार की पहल प्रदेश में महिलाओं के निडर होकर कहीं भी आने-जाने की भावना का प्रदर्शित करता है।

24 घंटे हेल्पलाइन नंबरों पर भी उपलब्ध रहेंगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की सभी क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) में महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। इसमें भी रात के समय सभी क्यूआरटी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य की गयी है। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर क्यूआरटी के गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि महिला श्रद्धालुओं समेत सभी श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रदेश में 11 जोन में बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम और 24×7 हेल्पलाइन नंबरों को भी महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से मॉनिटर किया जा रहा है। इन जोन में महिला श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं। कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों में से मेरठ जोन में सबसे अधिक व्यवस्था की गई है।

महिला पुलिसकर्मी, बढ़ाए गए क्यूआरटी के गश्त

यहां 3,200 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद जिलों में जगह-जगह महिला पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात की गयी हैं। पुलिस ने बताया कि इस बार महिला पुलिसकर्मियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी से महिलाओं को यात्रा के दौरान और अधिक आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी और सोशल मीडिया निगरानी जैसे डिजिटल उपायों से भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

क्या आरजेडी से अलग होंगे तेज प्रताप? प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

Bihar Election : आरजेडी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)…

3 hours ago

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी : 27 लाख की अफीम के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 1.166 किलोग्राम अफीम के साथ एक…

3 hours ago

NAAC रेटिंग की रेस में यूपी : योगी सरकार बनाएगी कॉलेजों को क्वालिटी एजुकेशन का हब

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले…

4 hours ago

NCR में ऑन डिमांड मंगाई 44 लाख की शराब : बिहार ले जाने का था इरादा गाजियाबाद पुलिस ने किया फेल

Ghaziabad News : क्राइम ब्रांच पलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद (Police Commissionerate Ghaziabad) द्वारा अवैध शराब की…

4 hours ago

नोएडा के Spectrum Mall में थाई रेजिडेंट से मारपीट, बेटी को भी जड़े थप्पड़, मुकदमा दर्ज

Noida Crime News : सेक्टर-75 में स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में थाई रेजिडेंट से मारपीट का…

5 hours ago

Swachhta Survey 2025 : नोएडा बना नंबर-1, गाजियाबाद की रैंकिंग में गिरावट, जानें क्यों?

Swachhta Survey 2025 : स्वच्छ भारत मिशन में नोएडा बना नंबर-1, गाजियाबाद की रैंकिंग में…

5 hours ago