News India 24x7
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • UP Mango Festival 2025: योगीराज से लेकर सिंदूर तक… लखनऊ में लगा 800 किस्म के आमों का मेला

UP Mango Festival 2025: योगीराज से लेकर सिंदूर तक… लखनऊ में लगा 800 किस्म के आमों का मेला

UP Mango Festival 2025
inkhbar News
  • Last Updated: July 4, 2025 21:42:23 IST

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित अवध शिल्प ग्राम में शुक्रवार को तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया। बता दें कि आम महोत्सव में आम की 800 प्रजातियों को देखने और चखने को मिलेंगी, जिसमें योगीराज और सिंदूर आम भी शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी ने क्या कहा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक यूपी का किसान आज कृषि की उन्नत तकनीकों को अपना कर काफी लाभ कमा रहा है। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव सिर्फ महोत्सव ही नहीं है, यह तकनीक के विकास का माध्यम बन चुका है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने चार पैक हाउस बनाए हैं, जिससे निर्यात बढ़ रहा है। हमारी सरकार औद्यानिक फसलों से जुड़े बागवान को एक्सपोर्ट के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं।

विदेश जा रहे हैं यूपी के आम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज यूपी का आम दूसरे देश जा रहा है। भविष्य में हम आम के निर्यात की संख्या बढ़ाएंगे। यूपी में 25 से 30 फीसदी जीडीपी कृषि से जुड़ी हुई है। हम इसे और आगे बढ़ा रहे हैं। हम विकसित भारत की संकल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अब जल परियोजनाएं आ गईं हैं। जल की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हुआ है। वहां पर पैदावार बढ़ी है। बहुफसलीय खेती भी की जा रही है। आलू के साथ मक्का की भी खेती हो रही है।

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद प्लेन हादसे के पीड़ितों को मुआवजा देने से बच रही एअर इंडिया, ब्रिटिश वकील का बड़ा दावा