News India 24x7
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • RCB के गेंदबाज यश दयाल पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, गाजियाबाद पुलिस तक पहुंचा मामला

RCB के गेंदबाज यश दयाल पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, गाजियाबाद पुलिस तक पहुंचा मामला

News India 24x7
inkhbar News
  • Last Updated: June 29, 2025 11:39:16 IST

Ghaziabad News : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज यश दयाल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वो 5 साल से यश के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। अब यश के कई और लड़कियों से संबंध हैं। गाजियाबाद पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने इसकी कंप्लेंट IGRS ऑनलाइन पोर्टल पर की है। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने यश दयाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत दी है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम कार्यालय CMO ने इंदिरापुरम, गाजियाबाद के सर्किल ऑफिसर (सीओ) से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस मामले में शिकायत का समाधान करने के लिए 21 जुलाई तक का समय दिया है।

यश दयाल पर धोखा देने का आरोप

महिला का आरोप है कि वह यश के साथ पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में रह रही थी, इस दौरान यश ने उसका शोषण किया। पीड़िता ने यष पर पैसे लेने के भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि यश कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। महिला ने यह भी कहा कि उसके पास चैट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरों के रूप में दयाल के खिलाफ कई सबूत हैं।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत

यूपी मुख्यमंत्री के पोर्टल भेजी शिकायत में पीड़िता ने कहा  ‘पिछले 5 सालों से शिकायतकर्ता क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में थी। शादी का झांसा देकर शख्स ने उसका भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया। उसने शिकायतकर्ता को अपने परिवार से मिलवाया और पति की तरह व्यवहार किया, जिससे वह उस पर पूरी तरह से भरोसा करने लगी। जब शिकायतकर्ता को धोखे का अहसास हुआ और उसने विरोध किया, तो उसके साथ शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न किया गया। रिलेशनशिप के दौरान शिकायतकर्ता का आर्थिक और भावनात्मक शोषण भी किया गया।’

IGRS ऑनलाइन पोर्टल पर दी शिकायत

शिकायत में ये भी कहा गया है कि उसको बाद में पता लगा कि यश दूसरी लड़कियों के साथ भी इसी तरह के झूठे रिश्तों में शामिल था। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि 14 जून 2025 को उसने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस स्टेशन पर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। जिसके बाद उसको पोर्टल का सहारा लेना पड़ा। आपको बता दें कि यश आरसीबी के तेज गेंदबाज है। इस बार आरसीबी को जीताने के लिए उसने खास भूमिका निभाई है।